{"_id":"66426c972e8f15f1e20a9c76","slug":"police-caught-three-youths-for-fake-voting-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-111357-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्जी मतदान को लेकर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्जी मतदान को लेकर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़ को डंडे फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों को मतदान खत्म होने के बाद छोड़ा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगानगर रोहिला में सुबह से मतदाताओं की भीड़ लगी रही।मतदान केंद्र के बार अधिक भीड़ लगने पर पुलिस ने कई बार लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। मतदान केंद्र पर कई बार फर्जी मतदान होने की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर जायजा लिया और फोर्स से जानकारी भी की।
शाम लगभग पांच बजे मतदान केंद्र के बूथ संख्या 23 पर फर्जी वोटिंग की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को पकड़कर बैठा लिया। बाहर खड़ी भीड़ को लाठियां पटककर खदेड़ दिया। पुलिस की सख्ती के बाद वहां शांति हो गई। पुलिस ने मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पकड़े गए तीनों युवकों को छोड़ दिया।