फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police are searching for associates of the women trafficking gang.

Farrukhabad News: महिलाओं की खरीद-फरोक्त गैंग के सहयोगियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 07 Nov 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police are searching for associates of the women trafficking gang.
कमालगंज। पुलिस अब महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के सहयोगियों की तलाश में जुटी है। पुलिस जेल जा चुके आठों आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की तैयारी में है। पीड़िता की गाजियाबाद में दूसरी शादी हुई है। गुरुवार को एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी टीम के साथ क्षेत्र में खासे सक्रिय रहे। इस दौरान गवाहों के बयान भी लिए गए।
विज्ञापन


कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र निवासी महिला को ट्रेन में बातों में बरगलाकर बेचने के मामले में गिरफ्तार मोहल्ला हरदेवनगर निवासी श्यामा देवी समेत आठ लोगों को जेल भेजा गया है। हालांकि गिरोह के सदस्यों से पुलिस लंबी पूछताछ नहीं कर सकी। लिहाजा अब कोर्ट से अनुमति लेने की तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि पकड़ी गई श्यामा देवी और उसके सहयोगी कई सालों से महिलाओं को बेचने के धंधे में संलिप्त थे। इसके बावजूद वह किन्हीं खास कारणों के चलते पुलिस की पकड़ से दूर रही लेकिन 28 अक्तूबर को ट्रे्न से मायके जाते समय महिला को बातों में फंसाकर बेचना भारी पड़ गया। उसे अपने घर में नशीली चाय पिलाने के बाद कुछ ऐसा खिलाया कि नशा हो गया।
विज्ञापन


गुरुवार को एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी पूरी टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे। उन्होंने कुछ गवाहों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस भी कुछ संदिग्धों को तलाशती रही। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed