फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pole of the current bull landed dead , people put jam

पोल में उतरे करंट से बैल मरा, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 18 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pole of the current bull landed dead , people put jam
बिजली पोल में करंट उतर आने से बैल की मौत हो गई जबकि मालिक बाल-बाल बच
विज्ञापन
गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बैलगाड़ी तिरछी खड़ी कर रोड जाम कर दिया। इन्होंने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच नंदी सेना के मुखिया विक्रांत अवस्थी के सदर विधायक का विरोध करने पर सपा नेता से  नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने इन्हें समझाया। इससे एक घंटा बाद जाम खुल सका।

थाना मऊदरवाजा के गांव कटरी धर्मपुर निवासी उदयवीर सिंह बालू उतार कर बैलगाड़ी से बुधवार की सुबह घर जा रहे थे। नाला मछरट्ठा के पास सड़क पर जलभराव है। यहीं लगे बिजली पोल में करंट उतर आया। यहां से गुजरते समय बैलगाड़ी में जुते बैल की करंट से मौत हो गई।  बैल मालिक बालबाल बच गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अफसरों को दी। तो बिजली बंद करा दी गई। कुछ ही देर बाद व्यापार मंडल के सौरभ भारद्वाज, अंकुर श्रीवास्तव, अनुभव

मिश्रा, सुजीत कश्यप, अनुज चौरसिया और नंदी सेना के विक्रांत अवस्थी समेत कई दुकानदार मौके पर आ गए। यह नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच विक्रांत अवस्थी ने सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर उधर से निकल रहे सपा नेता कुक्कू चौहान से इनकी नोकझोंक होने लगी। बाद में जैसे तैसे  मामला शांत हुआ।

जाम की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी सिंह, सीओ सिटी वाईपी सिंह के साथ ही पुलिस फोर्स मौके पर जा पहुंचा। सिटी मजिस्ट्रेट ने एसडीओ शैलेंद्र कटियार और जेई अमित शर्मा को बुला कर पोल के करंट की समस्या को दूर कराया। सिटी मजिस्ट्रेट ने जाम लगाने वालों को मुआवजा दिलाने जाने का भी आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed