{"_id":"60c24d288ebc3ed22f22f17d","slug":"pm-awas-farrukhabad-news-knp633407826","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के 2156 गरीबों को मिलेंगे पीएम व सीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के 2156 गरीबों को मिलेंगे पीएम व सीएम आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2142 व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 14 आवासों का लक्ष्य दिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले को मिले लक्ष्य में ब्लाक बढ़पुर को 92, कायमगंज को 360, कमालगंज को 426, मोहम्मदाबाद को 226, नवाबगंज को 132, राजेपुर को 493 व ब्लाक शमसाबाद को 413 आवास का लक्ष्य मिला है। एक आवास के लिए एक लाख 20 हजार रुपये तीन किस्तों में लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित होते हैं।
इसके अलावा मजदूरी के 18080 व ग्राम पंचायत से शौचालय निर्माण के लिए 12000 रुपये अलग से मिलते हैं। अब लक्ष्य के सापेक्ष ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। डीआरडीए के परियोजना निदेशक राजमणि वर्मा ने बताया कि कुल 2156 आवासों का निर्माण कराने का लक्ष्य मिला है। अब ब्लाक स्तर से ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।