{"_id":"583db62f4f1c1b0f1ede6111","slug":"please-schedule-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय में कराएं शौचालयों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय में कराएं शौचालयों का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
सभागार में मौजूद अधिकारीगण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को गंगा की कटरी में बसे 55 गांवों में 31 दिसंबर तक शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। अगर शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ तो कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
गंगा किनारे बसे 55 गांवों में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालयों का निर्माण होना है। इसके तहत राजमिस्त्रियों को ब्लाकवार प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक ली। डीएम ने शासन से आए दिशा-निर्देश के अनुसार शौचालय निर्माण कराए जाने की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों से समझौता नहीं किया जाएगा। शौचालय निर्माण के लिए 31 दिसंबर तक का समय है।
इस निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूरे कराए जाएं। इनके निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। जो लोग शौचालय बनवाने के लिए सक्षम हैं। उनको शौचालय का निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एनपी पांडेय और जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद्र समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।