फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Platforms and toilets of three houses washed away, two transformers collapsed

Farrukhabad News: तीन मकानों के चबूतरे व शौचालय बहे, दो ट्रांसफार्मर धराशायी

Sat, 20 Jul 2024 04:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Platforms and toilets of three houses washed away, two transformers collapsed
फाेटो- 29,
विज्ञापन

कमालगंज। कस्बे के पास बसे नगला दाऊद सहित काफी बड़े क्षेत्र का बारिश का पानी नगला खेमरेंगाई गांव होते हुए गंगा में जाता है। सुबह दो घंटे से अधिक समय तक हुई जबरदस्त बारिश से पहुंचे पानी से गांव के तीन मकानों के चबूतरे व शौचालय बह गए।
इनमें पप्पू, लालू व मुन्नी बेगम के मकान शामिल हैं। गांव के मुख्य तिराहे व नफीस के दरवाजे पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर धाराशायी हो गए। ग्राम प्रधान नरसिंह ने बताया कि जिन तीन मकानों के चबूतरे व शौचालय बहे हैं, उनके मकान भी किसी समय गिर सकते हैं। मुश्ताक के मकान को भी खतरा है। मस्जिद वाले रास्ते में एक सप्ताह पहले लगाई गईं मिट्टी भरी 600 बोरियां बह गईं हैं। जिससे मस्जिद वाला रास्ता फिर बंद हो गया। दूसरा रास्ता भी बंद है। रास्ता बंद होने से गांव वाले मुसीबत में हैं। बिजली के दो पोल नाले में गिर गए। नाले में गंगा का पानी भी आ रहा। (संवाद)
विज्ञापन

---------
खेतों का हो रहा कटान, कच्ची मूंगफली उखाड़ी

कमालगंज। पानी बढ़ने से गंगा की तराई में खेतों का कटान शुरू हो गया है। कई किसानों ने कटान की आशंका में कच्ची मूंगफली ही उखाड़ ली थी। जंजाली नगला के सामने पवन माहेश्वरी, भारत यादव व रमेश यादव के खेत में भी कटान हो रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed