फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Plaster of the school roof fell, children got scared

Farrukhabad News: विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे सहमे

Sun, 20 Jul 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Plaster of the school roof fell, children got scared
शमसाबाद। विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने से छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय बघऊ में शनिवार को बच्चे स्कूल के बरामदे में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे थे। इसी दौरान छत का प्लास्टर टूटकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि जहां प्लास्टर गिरा, वहां बच्चे नहीं बैठे थे। इससे बड़ा हादसा बच गया। प्लास्टर गिरने की आवाज सुनकर प्रधानाध्यापक पुष्पा देवी व अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को बरामदे से हटाया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। बीईओ वीरेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से हादसे की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बरामदे में कक्षा एक के 17 व कक्षा चार के 15 बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक प्लास्टर टूटकर गिरा। उन्होंने बताया कि पंजीकृत 71 बच्चों में 56 आए थे। बीईओ ने बताया कि कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। मामले की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिखवाया जाएगा कि स्कूल भवन का निर्माण कब कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed