फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   planting progrram in farrukhabad

न धन न स्थान वस्त्र छपाई उद्यमी कैसे लगाएंगे पौधे, वन विभाग ने भरवाए फार्म

Wed, 03 Jun 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
planting progrram in farrukhabad
फर्रुखाबाद में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पौधरोपण लक्ष्य की प्राप्ति को वस्त्र छपाई उद्यमियों से ढाई-ढाई सौ पौधे लगाने के शपथ पत्र भरवा रहा है। 80 हजार पौधों के रोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भट्ठों को भी शामिल किया जा रहा है। पौधों के लिए न तो धन की व्यवस्था है और न ही स्थान की। ऐसे में लक्ष्य की प्राप्ति कागजों में ही होती दिख रही है।
विज्ञापन

बोर्ड के अधिकारियों ने खानपुर, अंगूरीबाग, जटवारा, आईटीआई, नीवलपुर, माधवपुर, नरकसा, सधवाड़ा आदि स्थानों पर चल रहे वस्त्र छपाई के करीब 108 उद्योगों को चिह्नित किया है। इनके मालिकों से ढाई-ढाई सौ पौधे लगवाने के शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं। सभी को पौधे लगवाना है।
विज्ञापन

छपाई उद्योगों में 50 से अधिक ऐसे हैं, जो मकानों की पहली-दूसरी मंजिलों पर चलाए जा रहे हैं। उनके पास फुलवारी तक को जगह नहीं है। ऐसे में वे लोग पौधे कैसे लगाएंगे इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30-35 इतने छोटे कारोबारी हैं, जो जैसे-तैसे अपने परिवार का भरण पोषण ही कर रहे हैं। ये पौधे खरीदकर कहां लगाएंगे। कई छपाई कारोबारियों का कहना है कि शपथ पत्र भरने में क्या जाता है। अब काम करना है, तो मजबूरन अफसर की माननी पड़ेगी। बाद में जो कुछ होेगा, देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed