फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pita ki maut ka badla lene ko chalayee goli

सदमे में मरे पिता के पास पहुंचाना चाहता था पूर्व प्रधान को

Sun, 06 Sep 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
pita ki maut ka badla lene ko chalayee goli
फर्रुखाबाद। पिता ने ही पूर्व प्रधान को मकान दिलवाया। इसके बाद इन्होंने बेईमानी कर ली। इसी सदमे में मेरे पिता का इंतकाल हो गया। मेरा मकान भी बिक गया। जब मैं बिना पिता और बेघर के हो गया, तो पूर्व प्रधान को भी पिता के पास ही पहुंचाना चाहता था। इसीलिए उनको गोली मारी थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला दरीबा पूर्व निवासी पूर्व प्रधान शाहिद अली को घर के बाहर गुरुवार रात गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उनके पुत्र सलमान अली ने सलावत खां मोहल्ला निवासी जावेद पुत्र स्व. लड्डन पर मुकदमा दर्ज कराया था। नखास चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने आरोपी जावेद को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक खोखा भी बरामद हुआ है। पूछताछ में पुलिस को जावेद ने बताया कि उनके पिता जेनरेटर का काम करते थे। पिता ने ही शाहिद अली को मकान दिलवाया। इसके बाद इन्हें भी काम में साझीदार कर लिया। पूर्व प्रधान की बेईमानी से पिता पर कर्ज हो गया। मजबूरन उन्हें मकान बेचना पड़ा। इसी सदमे में पिता का इंतकाल हो गया। उनका परिवार बेघर हो गया। वह उन्हें भी पिता के पास ही पहुंचाना चाहता था। इसीलिए उन्हें गोली मारी थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed