फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pipeline not repaired, drinking water kept flowing

Farrukhabad News: पाइपलाइन की नहीं हुई मरम्मत, बहता रहा पीने का पानी

Mon, 24 Feb 2025 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Pipeline not repaired, drinking water kept flowing
पानी की पाइप लाइन फटने के बाद खोदा गया गड्डा। - फोटो : पानी की पाइप लाइन फटने के बाद खोदा गया गड्डा।
फर्रुखाबाद। नेकपुर कला में भूमिगत केबल डालते समय फटी पाइपलाइन की तीसरे दिन भी मरम्मत नहीं की गई। लिहाजा लाखों लीटर पानी बहता रहा। इससे पानी का प्रेशर कम होने और आपूर्ति ठप होने से दिक्कत है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला की बंद रेलवे क्रासिंग के दक्षिण में शनिवार सुबह निजी मोबाइल कंपनी की भूमिगत केबल डालते समय पानी की पाइपलाइन फट गई थी। इसकी लोगों को तब जानकारी हुई, तब सुबह सात बजे पेयजल आपूूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

लकूला पानी की टंकी से जाने वाली पाइपलाइन में उसी स्थान पर वाल्व लगा है। इस पाइपलाइन से करीब 100 घरों का पानी बंद हो गया। यही नहीं लाखों लीटर पानी बहने से एसआर कोल्ड मार्ग पर 500 से अधिक आवासों में पानी का प्रेशर कम हो गया। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पाइपलाइन मरम्मत का काम कार्यदायी संस्था को ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने रविवार सुबह गड्ढा खोद दिया, लेकिन अभी तक मरम्मत शुरू नहीं हुई। लिहाजा सोमवार शाम को जब पानी की आपूर्ति की गई, तो तेज प्रेशर से लाखों लीटर पानी बहता रहा। यही नहीं मोहल्ले के लोगों के निकलने का मुख्यमार्ग होने की वजह से हादसे का भी खतरा बना हुआ है। जोन प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि मरम्मत का काम कार्यदायी संस्था को ही कराना हैै। मंगलवार को मरम्मत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed