फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pipeline burst while installing electric poles, water crisis in 5000 houses

Farrukhabad News: बिजली खंभे लगाने में पाइपलाइन फटी, 5000 घरों में जलसंकट

Mon, 05 Aug 2024 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Pipeline burst while installing electric poles, water crisis in 5000 houses
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के कर्मचारी को साथ लिए बिना ही बिजली खंभे लगाने से दो स्थानों पर पाइपलाइन फट गई। इससे दो नलकूप बंद होने से पांच हजार घरों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। गर्मी में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में बिजली विभाग नए खंभे लगाकर बिजली आपूर्ति दुरुस्त कर रहा है। रविवार शाम गढ़ी कोहना असगर रोड पर बिजली के खंभे लगाए जा रहे थे। इन खंभों से कृपाल के घर के पास और उसके आगे पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे गढ़ी कोहना, असगर रोड, शिवनगर समेत कई मोहल्लों के 5000 हजार घरों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर स्थानीय सभासद राशिदा बेगम के पुत्र मुदस्सिर खां मौके पर पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार से विरोध जताया। ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि वह पानी की पाइप लाइन ठीक करा देंगे। सभासद पुत्र ने बताया कि ठेकेदार ने पानी की पाइप लाइन ठीक कराने का आश्वासन दिया है। ठेकेदार वैभव कुमार ने बताया कि बिजली पोल लगाने के दौरान हाइड्रा से पाइप लाइन दो जगह टूट गई थी, जिसे वह ठीक करा देंगे। वहीं, पाइपलाइन फटने की जानकारी होने पर जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक बिजली विभाग के कर्मचारी मौके से रफूचक्कर हो गए। पाइप लाइन फटने से दो नलकूप बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन प्रभारी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से बिजली विभाग को पत्र जारी किया गया था। इसमें बिजली खंभा लगाने से पहले पालिका कर्मी कोे साथ लेने की बात कही थी। इससे पानी की पाइपलाइनों की क्षति नहीं होगी। मगर बिना किसी पूर्व सूचना के ही ड्रिल मशीन शुरू करने से दो स्थानों पर पाइपलाइन फट गई है। अब इसकी क्षतिपूर्ति के लिए बिजली विभाग से संपर्क किया जाएगा। एक स्थान पर खंभा भी डाल दिया गया है। पहले खंभा निकाला जाएगा, उसके बाद में मरम्मत का काम किया जाएगा। इससे लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ेगा।


इनसेट
शिवनगर में भी फट चुकी पाइपलाइन
करीब डेढ़ माह पहले भी बिजली विभाग के लोगों ने पोल लगाते वक्त शिवनगर मोहल्ले में पाइपलाइन फाड़ दी थी। इससे कई दिन पेयजलापूर्ति बंद रही थी। अब दूसरी बार लापरवाही बरतने से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed