{"_id":"6542a26495dacef1bf00cd24","slug":"piku-ward-and-oxygen-plant-locked-attendants-creating-ruckus-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1184-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पीकू वार्ड व ऑक्सीजन प्लांट में ताला, तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पीकू वार्ड व ऑक्सीजन प्लांट में ताला, तीमारदारों का हंगामा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में कोविड-19 के तहत तैनात कर्मियों की आयुष्मान कार्ड बनाने में ड्यूटी लगने के बाद बुधवार देर रात काम बंद कर दिया। कर्मियों ने पीकू वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट में ताला डालकर चाबियां मैटर्न को सौंप दीं। इमरजेंसी पीडियाट्रिक वार्ड के बच्चों की छुट्टी करने पर तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। सीएमएस ने पहुंचकर मामला शांत किया। स्टाफ नर्स की कुर्सी पर गार्ड बैठा दिया है।
बुधवार रात करीब सात बजे कोविड 19 के तहत तैनात कर्मियों ने सीएमओ के आदेश के अनुपालन में काम बंद कर दिया। पीकू वार्ड के बच्चों की छुट्टी कर दी गई। इमरजेंसी पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती हरदोई के लोनार थाने के गांव सराय राघव निवासी जोगेश की पुत्री दिव्या (9), मोहम्मदाबाद थाने के गांव मदनपुर निवासी उमेश दीक्षित का 12 साल का पुत्र लव, जहानगंज थाने के गांव महरूपुर बीजल निवासी अमित कुमार की पुत्री कार्तिक (7) ने जाने से इन्कार कर दिया। लव डेंगू से पीड़ित है। छुट्टी की बात कहने पर तीमारदारों ने वार्ड में हंगामा करना शुरू कर दिया।
कहा कि किसी भी कीमत पर वह बिना इलाज के नहीं जाएंगे। लव की मां शालिनी ने बताया कि बच्चे की हालत खराब है। फिर भी जबरन छुट्टी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सीएमएस डॉ. हरेंद्र चौहान पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया। कर्मियों ने ऑक्सीजन प्लांट और पीकू वार्ड में ताले डालकर उसकी चाबियां मैटर्न को सौंप दी हैं। पीडियाट्रिक वार्ड में स्टाफ नर्स की कुर्सी पर निजी सुरक्षा गार्ड को बैठा दिया गया है। सीएमएस ने बताया कि बच्चों का इलाज इमरजेंसी में तैनात स्टाफ करेगा। समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।