फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   PHC Amritpur got first rank in Kayakalp Award Scheme

Farrukhabad News: कायाकल्प अवार्ड योजना में पीएचसी अमृतपुर को मिली प्रथम रैंक

Sat, 30 Sep 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
PHC Amritpur got first rank in Kayakalp Award Scheme
फर्रुखाबाद। कायाकल्प अवार्ड योजना में जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चयनित हुए। इसमें पीएचसी अमृतपुर को प्रथम रैंक के साथ दो लाख रुपये पुरस्कार घोषित किया गया। जबकि, पीएचसी संकिसा को पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ वेलनेस सेंटरों का कायाकल्प अवार्ड योजना में चयन के लिए मंडलीय स्वास्थ्य टीम ने निरीक्षण किया था। इसमें अस्पताल में सफाई, रखरखाव, सुविधाएं आदि देखीं। मानकों के अनुसार शासन स्तर पर समीक्षा हुई तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर को 84.17 अंक मिलने से उसका प्रथम रैंक दी गई। इसके साथ ही दो लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ वेलनेस सेंटर संकिसा को 72.2 अंक प्राप्त हुए। उसे सांत्वना पुरस्कार के रूप से 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशालय से कायाकल्प अवार्ड योजना में चयनित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उनके लिए पुरस्कार की धनराशि घोषित कर सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed