{"_id":"6761bb8cc66391f50409e181","slug":"pharmacy-students-showed-talent-in-cultural-presentations-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-118710-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में फार्मेसी छात्रों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में फार्मेसी छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के समापन पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय में शिक्षाविद डॉ़ बाबू सिंह यादव, कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह, चेयरपर्सन डॉ अनीता यादव व अन्य अतिथियों में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सनातनी, इस्लामी, सिक्ख, इसाई आदि परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक प्रस्तुति दी। छात्रा प्रिया निहारिका कुशल व उनकी टीम की ओर से सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग के दुष्प्रभाव का नाटक खूब सराहा। शालिनी, नेहा का फ्यूजन डांस, सेजल, चंचल कटियार की प्रस्तुति भी खूब सराही गई। कोमल यादव व पीयूष शाक्य ने भी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट छात्र बहुमुखी प्रतिभा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चेयरपर्सन डॉ. अनीता यादव ने कहा कि सपनों की उड़ान का संदेश है कि अपने लक्ष्य को हकीकत में बदलना है। कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्रा, फार्मेसी डीन डॉ. बिन्दु राठौर, एमिटी इंस्टीट्यूट ग्वालियर के डॉ. नवीन शर्मा, गोंडा के डॉ दिलीप अवस्थी, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, इलियास मंसूरी, मानवेन्द्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार शुक्ला, संजय कुमार, डॉ. एके बाथम, डॉ. राजपाल सिंह ने भी विचार रखे।