फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pete cash, jewelry looted to retired army man and his wife

रिटायर्ड फौजी व उसकी पत्नी को पीट नकदी, जेवर लूटे

Sun, 29 Sep 2019 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pete cash, jewelry looted to retired army man and his wife
घटनास्थल पर लूट की जानकारी देते रिटायर्ड फौजी रामचंद्र। - फोटो : FARRUKHABAD
ससुराल से बाइक से घर आ रहे रिटायर्ड फौजी व उसकी पत्नी को बाइकर लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया। डंडों से हमला कर दिया। इससे रिटायर्ड फौजी घायल हो गया। बदमाश उनसे 50 हजार रुपये व पत्नी के जेवर लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास चेकिंग की लेकिन लुटेरे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कन्हई नगला निवासी रिटायर्ड फौजी रामचंद्र पत्नी आरती के साथ अपनी ससुराल गांव कायमपुर थाना सौरिख कन्नौज से रविवार रात घर आ रहे थे। गांव बहोरिकपुर स्थित अमरूद के बाग के पास पीछे से आए काले रंग की अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और बाइक की चाभी निकाल ली।
विज्ञापन

जब तक रामचंद्र कुछ समझते, लुटेरों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। इससे उनका हेलमेट टूट गया और वह घायल हो गए। पत्नी के भी दो डंडे मारे। इसके बाद लुटेरों ने रामचंद्र से 50 हजार रुपये व पत्नी आरती से सोने की चेन, झुमकी लूट ली। घटना के बाद तीनों लुटेरे बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही यूपी-100 व थानाध्यक्ष अंगद सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूछताछ की तो रिटायर्ड फौजी ने बताया कि उनके ट्रक के टायर खराब हो गए हैं। नए टायर डलवाने के लिए वह ससुराल से 50 हजार रुपये लेकर आ रहे थे। पुलिस का मानना है कि लुटेरे पीछा करते हुए आए और सुनसान जगह मिलते ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लुटेरे मुख्य मार्ग के बजाय लिंक मार्गों से होकर फरार हो गए। वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed