{"_id":"6aa44a6b1afe0ffb3b05e72d","slug":"person-who-assaulted-je-pays-124-lakh-fine-for-electricity-theft-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-148319-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जेई को पीटने वाले ने जमा किया 1.24 लाख का बिजली चोरी का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जेई को पीटने वाले ने जमा किया 1.24 लाख का बिजली चोरी का जुर्माना
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग के दौरान अवर अभियंता पर हमला करने में जेल गए रोडवेज कर्मी के परिजन ने शुक्रवार को बिजली चोरी में जुर्माना के 1.24 लाख रुपये विभाग में जमा कर दिए। इससे अधिकारी उसके घर की बिजली काटने नहीं गए। वहीं रोडवेज कर्मी के आरोपी पुत्र व अन्य परिजन की पुलिस तलाश कर रही है।
लोको रोड स्थित रोडवेज कर्मी सुभाष चंद्र अहिरवार के घर सात सितंबर को विभागीय टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी थी। इस दौरान रोडवेज कर्मी, उसके पुत्र व परिजन ने अवर अभियंता मुख्तार हुसैन पर हमलाकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। जेई के हाथ में फ्रैक्चर भी आ गया। जेई व एसडीओ अजय कुमार ने रोडवेज कर्मी, उसके पुत्र रजत अहिरवार व चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
आरोपी रोडवेज कर्मी सुभाष चंद्र अहिरवार को पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं विभाग ने रोडवेज कर्मी के घर बिजली चोरी में एक लाख 24 हजार 828 रुपये का जुर्माना लगाया। नोटिस भेजने के बाद अधिकारी उसके घर की बिजली काटने की तैयारी में थे। इसके चलते परिजन सुबह ही विभाग पहुंचे और जुर्माने की पूरी धनराशि जमा कर दी। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि सुभाष चंद्र अहिरवार की पत्नी ने कार्यालय आकर बिजली चोरी में जुर्माना जमा कर दिया है। इससे अब घर का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।