{"_id":"609d66a68ebc3e317507a521","slug":"people-were-sitting-in-lohia-for-two-and-a-half-hours-to-get-vaccinated-farrukhabad-news-knp6282595139","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया में टीका लगवाने को ढाई घंटे बैठे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया में टीका लगवाने को ढाई घंटे बैठे रहे लोग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में कोरोना टीका लगवाने पहुंचे लोगों को ढाई घंटे बैठना पड़ा। टीकाकरण में लगा स्टाफ साढ़े 10 बजे पहुंचा। इस दौरान बुजुर्ग जमीन पर बैठने को मजबूर हो गए।
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इस कार्य के लिए सीएमओ स्तर से स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार को टीकाकरण का स्टाफ सुबह साढ़े 10 बजे पहुंचा।
आवास विकास के राकेश कटियार ने बताया कि वह नौ बजे से बैठे हैं। दूसरी डोज लगनी है। टीला मसेनी के रामकुमार, फतेहगढ़ स्थित बागरुस्तम के मासूफ और उनकी पत्नी शबनम दूसरी डोज लगवाने पहुंची थीं। बताया कि समय पर कर्मचारी के न आने से हम लोग थक कर जमीन पर लाइन में बैठ गए।
विज्ञापन
करीब 15 अन्य लोग भी टीका लगवाने के लिए बैठे थे। बताया जाता है कि ड्यूटी कर्मचारी दूर कस्बों से आते हैं। इसीलिए देर हो रही है। जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. राजकुमार ने बताया कि कर्मचारियों को समय पर आने की हिदायत दी जाएगी। सीएमओ को भी लेटलतीफी की जानकारी देंगे।