{"_id":"6653a350b19d0110b9059806","slug":"people-suffering-due-to-power-cut-transformer-blown-for-four-days-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-111762-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिजली कटौती से लोग बेहाल, चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिजली कटौती से लोग बेहाल, चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर
Mon, 27 May 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 27 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से नगर के साथ गांव के लोग भी बेहाल हैं। दिन में कई बार बिजली चली जाने से समस्या आ रही है। करीब नौ घंटे तक दो मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बंच केबल बदलने के कारण गायब रही। वहीं, गांव में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से चार दिनों से करीब 180 घरों में अंधेरा छाया है।
इन दिनों गर्मी के प्रकोप से लोग बेहाल हैं। रविवार को 44 डिग्री तापमान से बाजार में सन्नाटा छाया रहा। भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की ओर से की जा रही कटौती से समस्या उत्पन्न हो रही। बिजली बिल संग्रह केंद्र के पास बंच केबल को बदलने का काम सुबह 9 बजे शुरू हुआ। ट्रांसफार्मर से लाइन बंद कर दी गई। इससे मोहल्ला जवाहर नगर व किदवई नगर की आपूर्ति बाधित हो जाने से नगरवासी परेशान रहे। इसके अलावा हर आधा घंटे में बिजली कटौती होती रही। शाम करीब 6 बजे लाइन बदलने के बाद दोनों मोहल्लों की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की गई।
वहीं, क्षेत्र के गांव अखमेलपुर में संदीप चौरसिया के घर के निकट 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इस ट्रांसफार्मर से गांव के करीब 180 से अधिक घरों में बिजली जाती है। गुरुवार को ट्रांसफार्मर किसी कारण फुंक गया। इससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय कर्मचारियों को फोन कर ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की। गांव के आलोक सिंह ने बताया कि चार दिन से बिजली न आने से लोग परेशान हैं। गर्मी में उसके बच्चे की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
अवर अभियंता मासूम अली ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंके होने की जानकारी मिली है। सोमवार को नया ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आज पांच घंटे नहीं मिलेगी दो मोहल्लों को बिजली आपूर्ति
कमालगंज। नगर में बंच केबल लाइन बदलने का काम कई दिनों से चल रहा है। ऐसे में काम करने के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। रविवार को नगर पंचायत वाली गली में काम चला। इससे किदवई नगर के जवाहर नगर की आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता मासूम अली ने बताया कि सोमवार को केबल बदलने के दौरान दो मोहल्लों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी। (संवाद)