फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People of two villages became homeless due to the erosion of Ganga

अंधेरे में कट रही रात, एक किलोमीटर दूर से लाते पीने का पानी

Mon, 25 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
People of two villages became homeless due to the erosion of Ganga
कमालगंज। गंगा की बाढ़ और कटान से धारा नगला व कल्लूनगला गांव के कई परिवार बेघर हो गए हैं। कटाने के कारण ग्रामीणों को अपने घर तोड़ने पड़े। अब वह परिवार के साथ प्लास्टिक के तिरपाल में गांव से दूर बाग में डेरा डाले हैं। वहां पानी के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। पीड़ितों को करीब एक किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। पीड़ित प्रशासन की ओर मदद की आस में टकटकी लगाए हैं।
विज्ञापन

गांव धारा नगला में सरवन व नरवन के मकान के आसपास तीन फीट पानी भरा है। मकान की दीवार गिरने से सरवन का पुत्र उर्वेश घायल हो गया। थाना क्षेत्र के तेरा अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी पानी पहुंचने से खतरा है।
विज्ञापन

धारा नगला गांव के 10 बाढ़ पीड़ित परिवारों ने बागों में गृहस्थी जमाई है। पवन माहेश्वरी के बाग में रह रहे महेशचंद्र ने बताया कि खुले में मच्छर काटते हैं। कुछ बच्चों को बुखार आ गया। केरोसिन भी नहीं है। रात को बादल होने, हवा चलने पर पन्नी (तिरपाल) उड़ता है। मकान तोड़कर ईंटें तो ले आए लेकिन जमीन खरीदने के लिए रुपये नहीं हैं। कल्लूनगला के छह परिवारों भी बाग में पड़े हैं। एक परिवार के मुखिया हरिश्चंद्र ने बताया एक माह पूर्व कटान होने से मकान तोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed