{"_id":"664e42c953a82f6a100c01f4","slug":"people-are-suffering-due-to-heat-wave-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-111642-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लू के थपेड़ों से लोग हो रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लू के थपेड़ों से लोग हो रहे बेहाल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी में सूर्य देव की सीधी किरणें कहर बरपा रहीं हैं। पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है। आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षी भी बेहाल हो गए हैं।
लगातार न्यूनतम तापमान बढ़ने से उमस बढ़ रही है। सड़क किनारे छाया न मिलने से मकान की तपती दीवाराें के सहारे समय व्यतीत हो रहा है। वहीं कुछ स्कूलों में भी अवकाश न होने के कारण बच्चों को तपती दुपहरी में पसीने से लथपथ होकर घर जाना पड़ रहा है। गर्म हवा के थपेड़े और ऊपर से तेज धूप लोगों को घरों के अंदर रहने पर मजबूर कर रही है। बाहर निकलकर हीलाहवाली करने वाले लोग बिस्तर पकड़ रहे हैं। चिकित्सकों के यहां भी उपचार के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री हो गया।
बाजार में दुकानदार भी हाथ पर हाथ रखकर मौसम के ठंडा होने का इंतजार करते रहते हैं। भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग परेशान कर रही है। पुराना कोठा पार्चा में धूप से व्याकुल गाय हैंडपंप पर पहुची। कुछ युवकाें ने हैंडपंप चलाकर उसका गला तर किया। गर्मी के दौरान इस बार पालिका की ओर से प्याऊ नहीं लगाए गए हैं। इस कारण बाजार आने वाले लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है