फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People are happy with the arrival of electricity in Chachupur

Farrukhabad News: चाचूपुर में बिजली आने से लोग खुश

Mon, 15 Sep 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 15 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
People are happy with the arrival of electricity in Chachupur
कमालगंज। बाढ़ से बुरी तरह जूझने के बाद रविवार को चाचूपुर गांव में शाम को बिजली की रोशनी जगमग हुई तो लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


नगर की गंगा गली के आगे बसे चाचूपुर गांव में बाढ़ का पानी घुसने पर करीब डेढ़ माह पहले किसी अनहोनी से बचने के लिए गांव की बिजली काट दी गई थी। गांव में जनप्रतिनिधि बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे तो उस समय तीन से चार फिट पानी भरा था। लोगों ने सोलर पैनल से रोशनी की मांग की थी, लेकिन सोलर से रोशनी व्यवस्था नहीं हो पाई। इस बीच गांव में बाढ़ का पानी करीब - करीब सूख गया तो बिजली चालू करने की मांग उठी।
गांव की होनहार बेटी सहायक प्रोफेसर परीक्षा पास करने वाली छात्रा सीता राजपूत ने रविवार को भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर से बात कर गांव की बिजली चालू करवाए जाने का अनुरोध किया। ग्राम प्रधान रामादेवी के पति प्रमोद यादव ने अवर अभियंता से बात की।
विज्ञापन

आखिरकार शाम को चाचूपुर में बिजली आ गई। इससे बाढ़ की विभीषिका झेलने वाले परिवारों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीण वेदराम राजपूत मास्टर ने बताया कि रात को सांप आदि निकलने से लोग अंधेरे के कारण परेशान व भयभीत थे। बिजली आ जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed