फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pension funds will be recovered from the accounts of 1,150 deceased elderly persons.

Farrukhabad News: मर चुके 1150 बुजुर्गों के खाते से वापस होगी पेंशन की धनराशि

Tue, 07 Jul 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pension funds will be recovered from the accounts of 1,150 deceased elderly persons.
फर्रुखाबाद। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया। करीब 1150 बुजुर्ग मृत पाए गए। इस अवधि में भी उनके खाते में पेंशन की किस्त भेजी गई। अब उनके खाते में गई पेंशन की धनराशि वापस ली जाएगी।
विज्ञापन

सरकार वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों को एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से 3000 रुपये तिमाही किस्त उनके खाते में भेजती है। पहली तिमाही की किस्त आने से पहले सत्यापन कराया गया। अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक 1150 बुजुर्ग मृत पाए गए, लेकिन पेंशन की किस्त उनके खाते में भेजी जाती रही। जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर मृत पाए गए वृद्धों की सूची देकर ब्लॉकवार एडीओ के माध्यम से पुन: जांच कराई जा रही है। जिससे कोई भी जीवित या पात्र बुजुर्ग योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। एडीओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मृत पेंशनरों का नाम सूची से हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौत के बाद जिनके खाते में पेंशन की धनराशि भेजी गई है, उसे बैंक के माध्यम से ही वापस कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed