{"_id":"66c391618a7a45fcb2057a5f","slug":"pedestrians-stuck-for-hours-in-jam-on-ramganga-bridge-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114646-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रामगंगा पुल पर लगे जाम में घंटों फंसे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रामगंगा पुल पर लगे जाम में घंटों फंसे राहगीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रक खराब होने से रामगंगा पुल पर तीन घंटे जाम लगा रहा। जाम में महिलाएं व बच्चे उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए। जानकारी होने पर पुलिस कर्मी जाम खुलवाने पहुंचे। काफी देर मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
बरेली इटावा हाईवे पर रामगंगा पुल के पास साेमवार को लगभग तीन बजे एक ट्रक खराब हो गया। ऐसे में कुछ देर में ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुल के दोनों ओर वाहन आने से जाम बढ़ता ही चला गया। जाम में महिलाएं व बच्चे भी फंसे हुए थे। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए। जानकारी मिलने पर राजेपुर पुलिस व ट्रैफिक के जवान मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गए।
एक साइड के वाहनों को पीछे कराया गया। वहीं, डबरी के पास फर्रुखाबाद से आने वाले वाहनों को रोका गया। दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को राजेपुर की ओर डायवर्ट किया गया। ऐसे में तीन घंटे बाद वाहनों का रेंगना शुरू हुआ। तब कहीं जाकर जाम खुल पाया। जाम में फंसी महिलाएं रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी। ऐसे में वह पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को कोसती नजर आई।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी रजनेश कुमार ने बताया कि ट्रक खराब होने के कारण जाम लग गया था। अब धीरे-धीरे वाहनों को निकाला जा रहा है।