फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Payment not received, complaint to SP

लेखाकार के खिलाफ सफाई कर्मियों ने की एसपी से शिकायत

Tue, 22 Jun 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Payment not received, complaint to SP
नहीं मिला भुगतान, एसपी से शिकायत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारी संघ ने लेखाकार के खिलाफ एसपी से शिकायत की। उन्होंने 10 वर्ष पूर्व डीए एरियर के जमा किए 1.24 करोड़ का ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग की।
सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विमल कुमार, विशेष सलाहकार अंबरीष कुमार व जिला महामंत्री अरविंद सिंह ने डीपीआरओ कार्यालय के लेखाकार के खिलाफ एसपी से शिकायत की। इसमें कहा कि वर्ष 2011-12 में सफाई कर्मियों से डीए एरियर के एक करोड़ 24 लाख 73023 रुपये जमा कराए गए थे। इस साल पांच मार्च को संगठन की ओर से डीपीआरओ को ज्ञापन देकर ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

लेखाकार की लापरवाही से अभी तक उन लोगों को एनएससी भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। इसके लिए आवाज उठाने पर लेखाकार ने दबाव बनाने के लिए पिछले दिनों एसपी को प्रार्थनापत्र देकर उन लोगों से जान का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया। इससे वह लोग तनाव में हैं। संगठन की ओर से 10 वर्ष पूर्व जमा किए गए रुपये के साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ब्याज सहित करीब ढाई करोड़ रुपये का भुगतान कराने की मांग करने के साथ ही कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों पर हमला होने या तनाव से आकस्मिक मौत होने पर लेखाकार को दोषी मानने की गुजारिश की है। विदित है कि लेेेखाकार राकेश बाबू ने पिछले तीनों कर्मचारी नेताओं के खिलाफ जान का खतरा बताकर एसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed