फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Patients troubled due to server failure, 240 bone patients returned empty handed

Farrukhabad News: सर्वर फेल होने से मरीज परेशान, बैरंग लौटे 240 हड्डी के रोगी

Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Patients troubled due to server failure, 240 bone patients returned empty handed
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के पर्चा काउंटर का सर्वर फेल हो गया। इससे इमरजेंसी और ओपीडी में पर्चा बनना बंद हो गए। मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। धक्कामुक्की के बाद कुछ मरीजों के मैनुअल पर्चे बनाए गए। उधर, ईएनटी और दोनों आर्थो सर्जन की कैंप ड्यूटी होने से मरीजों को इलाज नहीं मिला। दूरदराज से आए मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को लोहिया अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ होती है। सुबह आठ बजे से ही मरीजों का आना शुरू हो गया। दोपहर करीब 12 बजे अचानक ऑनलाइन पर्चा काउंटर का सर्वर ठप हो गया। इससे इमरजेंसी, महिला अस्पताल में भी पर्चा बनने बंद हो गए। मरीजों की लंबी कतारों के चलते धक्का मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन

मरीजों, तीमारदारों का गुस्सा देख महिला काउंटर पर मैनुअल पर्चा बनाने शुरू किए गए। हालांकि दूसरे काउंटर का कर्मचारी जब तक रजिस्टर दुरुस्त करता कि सर्वर सही हो गया। करीब 40 मिनट तक बंद रहने से मरीजों, तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल में आर्थो सर्जन डॉ. ऋषिकांत वर्मा दिव्यांग बोर्ड में चले गए और डॉ. नीरज वर्मा की दिव्यांग शिविर में ड़्यूटी लगा दी गई। एक साथ दोनों आर्थो सर्जन चले जाने से दूरदराज से आए करीब 240 मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।

यही नहीं ईएनटी सर्जन के भी शिविर में होने के कारण ओपीडी में मरीजों को इलाज नहीं मिल सका। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि शिविर में ड्यूटी भी जरूरी होती है। वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। तकनीकी खराबी के चलते कुछ देर पर्चा काउंटर पर काम बंद रहा था। हालांकि बाद में सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed