फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Patient dies in hospital without treatment, investigation

डॉक्टर व स्टाफ नर्स की लापरवाही से फिर गई मरीज की जान

Fri, 28 Oct 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Patient dies in hospital without treatment, investigation
लोहिया अस्पताल में सीएमएस से जानकारी करते सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ नर्स की लापरवाही से मरीज की जान चली गई। हैरत की बात यह भी है कि अज्ञात मरीज की मौत की बात डॉक्टर व कर्मियों को तब पता चली, जब किसी ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

मामला डीएम तक पहुंचा तो आनन फानन सिटी मजिस्ट्रेट को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। जांच में अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई है।
कायमगंज सीएचसी से 23 अक्तूबर को रेफर कर करीब 55 वर्षीय अधेड़ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उसके पैर में बड़ा जख्म होने के साथ कीड़े भी पड़ गए थे। लोहिया अस्पताल में उसे तीसरी मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। इसके बाद कोई देखरेख भी नहीं हुई। शुक्रवार सुबह मरीज के मरने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन

इसका जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने सीएमओ को सूचना देने के साथ सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव को जांच के लिए भेजा।
जांच करने पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट को देख लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि रात की शिफ्ट में ड्यूटी पर लगे डॉक्टर व स्टाफ नर्स की लापरवाही जांच में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मरीज के पैर में सेफ्टिक होने से कीड़े पड़ गए थे, जिसे काटा जाना था। इलाज न मिलने से मरीज न तो होश में आया और न ही आपरेशन से उसका पैर काटा जा सका।
डॉक्टर व स्टाफ नर्स की लापरवाही की बात वह अपनी जांच रिपोर्ट लिखकर जिलाधिकारी को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed