फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Passengers will get information about buses on LED

Farrukhabad News: यात्रियों को एलईडी पर मिलेगी बसों की जानकारी

Wed, 31 Jan 2024 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get information about buses on LED
फर्रुखाबाद। रेलवे की तरह अब राज्य सड़क परिवहन निगम भी यात्रियों की सहूलियत के लिए बस अड्डे पर पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम लगाएगा। यही नहीं बसों के बारे में साउंड सिस्टम से जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए बस अड्डे पर 40 लाख रुपये कीमत की एलईडी समेत अन्य सामान आ गया है। शीघ्र ही इंजीनियरों की टीम आएगी। इसके बाद यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

ट्रेनों की जानकारी के लिए रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन इंफार्मेशन सिस्टम और ऑटोमेटिक साउंड सिस्टम लगे हैं। इससे यात्रियों को ट्रेनों की सटीक जानकारी मिलती रहती है। लिहाजा उन्हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं, रोडवेज बस अड्डा पर यात्रियों का भटकना आम बात है। अब निगम अपने यात्रियों को अत्याधुनिक सहूलियत देने जा रहा है। इसके लिए निगम ने 40 लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर नौ गुणा छह फीट की एक एलईडी आ गई है। इसके अलावा पब्लिक एड्रस सिस्टम भी उपलब्ध कराया है। इसमें इंप्लीफायर, स्पीकर, माइक्रोफोन आदि सहयोगी उपकरण हैं। इस सिस्टम को चलाने के लिए छह किलोवाट का यूपीएस भी लगाया जाएगा। इसका संचालन हाईस्पीड नेट सिस्टम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सिस्टम को लगाने के लिए शीघ्र ही कंपनी के इंजीनियरों की टीम आएगी। सिस्टम शुरू होने के बाद यात्रियों को बसों का नंबर, रूट और समय एलईडी पर दिखेगा। यही नहीं बस के पहुंचने से कुछ देर पहले और छूटने की जानकारी भी साउंड सिस्टम से उपलब्ध कराई जाएगी। बस अड्डा प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मशीनरी को कड़ी सुरक्षा में रखवा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार है। (संवाद)
------
प्लेटफार्म पर बसें खड़ी करना होना सुनिश्चित
पब्लिक एड्रस सिस्टम लगने के बाद बसों को हर हाल में प्लेटफार्म पर खड़ा करना होगा। ऐसे में मैदान में बसें खड़ी होने से यात्रियों की दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी। पूछताछ घर के ड्यूटी कर्मचारी को भी काफी सहूलियत होगी।
-----
वीएलटी से जुड़कर करेगा काम
निगम अपनी और अनुबंधित बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (वीएलटी) लगा रहा है। यह सिस्टम बस को ऑनलाइन कर देगा। बसों की लाइव लोकेशन दिखने लगेगी। यही नहीं बसों में महिला अथवा पुरुष यात्रियों की सहूलियत के लिए पैनिक बटन भी लगेंगे। वीएलटी के सहारे ही पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम काम करेगा।

-निगम अपने यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। बसों की जानकारी के लिए यात्रियों को भटकना नहीं होगा। आने वाले दिनों में मोबाइल पर भी बस की लोकेशन देख सकेंगे। सामान आ गया है। कंपनी के इंजीनियर सिस्टम को लगाकर चालू करेंगे।
-आरसी यादव, एआरएम, फर्रुखाबाद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed