फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Passenger standing for five hours, passenger upset

कमालगंज स्टेशन पर पांच घंटे खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

Thu, 17 Nov 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Passenger standing for five hours, passenger upset
फर्रुखाबाद। हर सिंहपुर गोवा को क्रासिंग स्टेशन बनाने के काम के चलते ब्लाक होने से कानपुर की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन कमालगंज स्टेशन पर पांच घंटे खड़ी रही। कालिंदी एक्सप्रेस को गुरसहायगंज में रोका गया।
विज्ञापन

हरसिंहपुर गोवा स्टेशन पर 14 से 17 नवंबर की शाम छह बजे तक काम होना था। इसके लिए ब्लाक लिया गया था।
इसी दौरान 17 नवंबर को हरसिंहपुर के पास रेल फाटक पर गुरुवार शाम छह बजे तक के लिए ब्लाक लिया गया।
समय से काम पूरा न होने पर ब्लाक रात आठ बजे तक बढ़ा दिया गया। इस दौरान कानपुर से आ रही पैसेंजर ट्रेन को दोपहर तीन बजे कमालगंज स्टेशन पर रोक दिया गया।
इसी दौरान कासगंज से आ रही एक ट्रेन शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। शाम करीब साढ़े सात बजे कमालगंज स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन रवाना की गई।
इसी दौरान कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को गुरसहायगंज स्टेशन पर कुछ देर रोका गया गया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed