फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Parts worth lakhs missing from vehicle store in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में वाहन स्टोर से लाखों रुपये के कलपुर्जे गायब

Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Parts worth lakhs missing from vehicle store in Farrukhabad
नगर पालिका में खड़े खराब वाहनों के गायब टायर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद के वाहन स्टोर में मरम्मत का इंतजार कर रहे वाहनों के लाखों रुपये के कलपुर्जे गायब हैं। यही वजह है कि तबादले के एक माह बाद भी नए प्रभारी को चार्ज नहीं दिया जा सका है। स्टोर में तमाम ऐसे वाहन खड़े हैं, जिनमें टायर, रिम, बैटरी नहीं हैं। यही नहीं कई ट्रैक्टरों के कलपुर्जे भी खोल लिए गए हैं। वाहनों का चार्ज न हो पाने से कूड़ा उठाने में भी दिक्कतें आ रहीं हैं।
नगर पालिका के वाहन स्टोर में सफाई में उपयोग होने वाले दो रोबोट खड़े हैं। इनमें न तो छतरी है और न ही पहिया। इसके अलावा ट्रांसफार्मर के पीछे झाड़ियों के किनारे एक जेसीबी खड़ी की गई है। इसमें कूड़ा उठाने वाला छोटा हिस्सा ही गायब है। इसके अलावा लाइन से खड़े कई ट्रैक्टरों के टायर, रिम समेत अन्य कलपुर्जे गायब हैं। इसी तरह जल निगम के स्टोर परिसर में कई वाहन खड़े हैं। यहां तक कि एक मोक्ष वाहन का भी टायर गायब है। कई पानी के टैंकर भी अस्तव्यस्त पड़े हैं। ट्रैक्टर-ट्रालियों की तो सिर्फ चेसिस ही रह गई है। उनमें न तो रिम हैं और न ही टायर। तमाम ट्रालियों की टीनें तक गायब हैं।
विज्ञापन

सरकारी वाहनों को किराए पर भी चलाया जाता था। अमर उजाला ने फोटो सहित समाचार प्रकाशित किया, तो ईओ रविंद्र कुमार ने जांच की। इसमें वाहन प्रभारी दोषी पाए गए। ईओ ने 14 सितंबर को महेश कुमार को हटाकर विनय कुमार को वाहन प्रभारी बना दिया। समयसीमा में भी महेश ने विनय को चार्ज नहीं दिया। इस पर ईओ ने महेश का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्ज को लेकर महेश और विनय में खींचतान मची है। महेश बिना कुछ सामान देखे ही चार्ज देने की बात कह रहे हैं, जबकि विनय पूरा स्टोर चेक करने के बाद ही चार्ज लेने पर अड़े हैं। महेश रिकार्ड के अनुसार सामान चेक कराने की स्थिति में नहीं हैं। क्योंकि तमाम वाहनों का सामान गायब हो चुका है। इसी का नतीजा है कि अभी चार्ज को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि हेश कुमार की अच्छी पहुंच है। यही वजह है कि एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद चार्ज नहीं दिया जा सका।
जेसीबी, कंपेक्टर आदि की नौ फाइलें दीं
दिवाली के मौके पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खराब पड़ी जेसीबी, छह माह से खड़ा नया कंपेक्टर, तीन रोबोट समेत नौ फाइलें रविवार को नए वाहन प्रभारी विनय कुमार को सौंपी गईं हैं। शेष वाहनों का चार्ज अभी तक नहीं दिया गया है।

‘वाहनों का चार्ज शीघ्र देने के निर्देश महेश कुमार को दे दिए हैं। जब तक चार्ज नहीं होगा, वेतन नहीं मिलेगा। कुछ चार्ज हो भी गया है। हां चार्ज इसीलिए नहीं दिया जा रहा है कि तमाम वाहनों का सामान गायब है। चार्ज में जो गड़बड़ी मिलेगी। नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed