फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   paresani,nalkoop,adhikari

ठप पड़े राजकीय नलकूप फाइलों में चालू

Wed, 23 Mar 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
paresani,nalkoop,adhikari
भोलेपुर बेवर रोड स्थित नलकूल विभाग के वर्कशॉप में रखे खराब मोटर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जनपद में करीब 50 से अधिक बंद पड़े राजकीय नलकूपों को फाइलों में चालू दिखाया जा रहा है। मोटर बनाने के लिए स्टोर में करीब एक माह से सामग्री ही नहीं है। इससे कार्यशाला में खराब मोटरों की संख्या बढ़ती जा रही है। नकलूप बंद होने से सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 315 राजकीय नलकूप हैं। इनकी मरम्मत के लिए शासन से प्रति नलकूप 58279 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। इसके बाद भी नलकूपों की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कार्यशाला में करीब 30 मोटर बनने के लिए रखे थे।
विज्ञापन

कर्मियों के मुताबिक आठ मोटर मंगलवार को एक साथ लाए गए। स्टोर से सामग्री न मिलने से मोटरें ठीक नहीं हो पा रही है। इन दिनों मक्का की बुवाई के साथ ही अगाही फसल में सिंचाई चल रही है। इससे आएदिन किसान भी मोटर लेने के लिए आते हैं। सामग्री की कमी के कारण ही सेक्शन मिस्त्री क्षेत्र से खराब मोटरें नहीं निकाल रहे हैं। इससे नलकूप बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार,,,,,,
25 दिन से स्टोर में सामान नहीं
स्टोर प्रभारी अवर अभियंता बृजेश दीक्षित ने बताया कि मोटर मरम्मत के लिए जरूरी सामान करीब 25 दिन से स्टोर में नहीं है। दो-चार दिन में आने की संभावना है।
सभी जगह ऐसे ही चलता काम
- स्टोर व वर्कशाप प्रभारी सहायक अभियंता रामकिशोर का कहना है कि स्टोर में सामग्री की कोई कमी नहीं है। सभी जनपदों में इसी तरह काम चलता है। यदि कुछ सामग्री घट गई तो आ जाएगी। बाकी सब ठीक चल रहा है।

सिर्फ छह-सात ही नलकूप बंद पड़े हैं
अधिशासी अभियंता अनिल सिंह ने बताया कि जिले में 6-7 नलकूप दो-चार दिन से बंद हैं। वह भी विद्युत दोष से। कहीं पर यदि मोटर की खराबी से नलकूप बंद हैं तो उन्हें शीघ्र चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed