{"_id":"5e7f6fa18ebc3e765967323b","slug":"paresaan-naho-upbhokta-farrukhabad-news-knp552731989","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान किस्त योजना की किस्त जमा न होने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान किस्त योजना की किस्त जमा न होने से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

लॉक डाउन में कैश काउंटर बंद होने से ऑन लाइन किस्त का नहीं हो रहा भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। आसान किस्त योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले विद्युत बकायेदारों के सामने किस्त जमा करने का संकट पैदा हो गया है। कार्यालय बंद होने से ऑन लाइन किस्त का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे किसान व एक से चार किलोवॉट तक के पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ता परेशान हैं। किस्त जमा न होने से ब्याज में माफी न मिलने का डर उपभोक्ताओं को सताने लगा है।
एक से चार किलोवॉट के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बिजली बिल बकायेदारों के लिए आसान किस्त योजना एक जनवरी से शुरू हुई थी। एक मार्च से किसानों के लिए भी आसान किस्त योजना प्रारंभ हो गई थी। इसके तहत 31 मार्च तक पंजीकरण होना था। जिले में करीब 50 हजार से अधिक बकायेदार उपभोक्ता चिह्नित हुए थे। इसमें 40 फीसद उपभोक्ताओं ने ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान को आसान किस्त योजना के तहत पंजीकरण कराया था। कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री ने 21 दिन का लॉक डाउन कर दिया है। इससे विद्युत निगम के अफसरों ने पंजीकरण बंद करने के साथ कैश काउंटर भी बंद कर दिए हैं। जिन उपभोक्ताओं ने आसान किस्त योजना के तहत पंजीकरण कराकर किस्तें बंधवाईं थी। उन उपभोक्ताओं के सामने किस्त जमा करने का संकट पैदा हो गया है। आसान किस्त योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ता किस्त का ऑनलाइन भुगतान करना चाहते हैं तो उनको किस्त की बजाए बिल की पूरी धनराशि भुगतान करने का आप्शन आता है। किस्त का ऑन लाइन उल्लेख नहीं है। इससे उपभोक्ता परेेशान हैं। वह किस्त की धनराशि जमा नहीं कर पा रहे हैं। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि ऑन लाइन किस्त में भुगतान नहीं हो सकता है। इस कारण यह संकट पैदा हुआ है। पंजीकरण की अंतिम तारीख 31 मार्च से पहले लॉकडाउन हो गया था। पंजीकरण की तारीख बढ़ाने और किस्त जमा करने का समय बढ़ाने को उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। ताकि पंजीकरण उपभोक्ताओं को बिल भुगतान करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके।