फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Parents Association meeting stalled

अभिभावक संघ की मीटिंग में हंगामा

Wed, 15 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 15 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Parents Association meeting stalled
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कमालगंज में वार्डन की खिलाफत को लेकर शुरू
विज्ञापन
हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अभिभावक संघ की बैठक में आलू के पैकेट चोरी होने और विद्यालय के माहौल के खराब होने को लेकर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। इस पर अभिभावक हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। इन्हाेंने अभिभावकों को बाहर निकाल कर गेट में ताला लगवा दिया। अभिभावकों ने

बीईओ से कहा कि विद्यालय के बिगड़ते माहौल को सुधारने में विभागीय अधिकारी अक्षम हैं। वह अपने बच्चों के नाम कटवा लेंगे। कस्तूबा गांधी आवासीय विद्यालय कमालगंज में पढ़ने वाली छात्राओं को नाश्ते में दूध और चाय न देने और कर्मचारी व शिक्षकों से गलत व्यवहार करने से शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। विद्यालय का तीसरे दिन भी माहौल गरम रहा। बुधवार को अभिभावक संघ की विद्यालय में बैठक बुलाई गई थी। बैठक शुरू होते ही विद्यालय से चोरी हुए एक

पैकेट आलू और बच्चों को नाश्ता न दिए जाने का मामला उखड़ गया। इसको लेकर वार्डन, शिक्षक और अभिभावकों में कहासुनी शुरू हो गई। हंगामा होता देख महिला होमगार्ड ने थाने में फोन से सूचना दी। थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। अभिभावकों को विद्यालय से बाहर निकाल कर गेट पर ताला डलवा दिया। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई। बीईओ सुमित वर्मा विद्यालय पहुंचे। इन्होंने अभिभावकों से वार्ता की। अभिभावकों ने कहा

कि विद्यालय का माहौल दिन पर दिन खराब होता जा रहा है। विभागीय अधिकारी विद्यालय के बिगड़ते माहौल पर कंट्रोल करने में अक्षम हैं तो वह अपने बच्चों के नाम कटवा लेंगे। बीईओ ने अभिभावकों को समझाया और बीएसए के आने पर सुधार होने का आश्वासन दिया है। विद्यालय के सूत्रों की मानें तो बीईओ सुमित वर्मा और डीजी राजेश वर्मा ने मंगलवार को विद्यालय पहुंच कर डीएम के आदेश पर वार्डन का चार्ज फुल टाइम टीचर श्रुति सक्सेना को दिया था। दिए गए सामान की

सूची रिसीव करने से वार्डन शांती मिश्रा ने इनकार कर दिया था। उनका कहना है कि अभी तक उनको पूर्व वार्डन ने चार्ज नहीं दिया है तो किस अधिकार से दूसरे को चार्ज कैसे दे सकती हैं। बीईओ ने स्टोर की चाबी  लेकर फुट टाइम टीचर को दी थी। रात में वार्डन ने टीचर से स्टोर और गेट की चाबी  ले ली। इसकी शिकायत बीईओ से की गई।
 
वार्डन ने अगर टीचर से स्टोर और गेट की चाबी ली है और  अगर कोई सामान गायब होता है तो वार्डन की जिम्मेदारी होगी।
सुमित वर्मा, बीईओ कमालगंज

 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विवाद संबंधी जांच कर ली है। यह रिपोर्ट डीएम और बीएसए को दी जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।
सुनील वर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed