{"_id":"67703dbf0e477415db02a3b9","slug":"pantoon-bridge-broken-within-two-days-hardoi-road-stalled-again-farrukhabad-news-c-12-knp1008-948217-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो दिन में ही टूटा पैंटून पुल, हरदोई मार्ग फिर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो दिन में ही टूटा पैंटून पुल, हरदोई मार्ग फिर ठप
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। हरदोई मार्ग पर महमदगंज मड़ैयन घाट का पैंटून पुल दो दिन में ही टूट गया। इससे आवागमन बंद हो गया। पुल टूटने की जानकारी पर अधिशासी अभियंता ने जायजा लेकर मरम्मत काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
गंगा नदी में महमदगंज मड़ैयन घाट पर कमालगंज-हारदोई मार्ग का पैंटून पुल 25 दिसंबर शाम चालू हुआ था। इसमें 12 जोड़ी पैंटून लगे थे। वहीं शुक्रवार रात गंगा के पानी में जल स्तर बढ़ने से हरदोई ओर की अप्रोच (पहुंच) ढह गई। इससे पैंटून पुल का आवागमन बंद हो गया। बताया जा रहा है कि आवागमन शुरू होने के समय पुल के ऊपर से जेसीवी को ठीक से न निकाले जाने से भी एक किनारा धसक गया था। पुल निर्माण कारीगरों का कहना है कि 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से पानी बढ़ा। पुल के आगे रास्ते में भी पानी भर गया।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने सहायक अभियंता के साथ क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लिया। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि दो जोड़ी पैंटून (चार पैंटून) और लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। मरम्मत काम शुरू हो गया है। दो दिन में पुल चालू हो जाने की संभावना है।