फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panic due to rapid erosion of Ganga river, many houses in danger

Farrukhabad News: गंगा की तेज कटान से दहशत, कई मकान खतरे में

Sun, 29 Mar 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 29 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Panic due to rapid erosion of Ganga river, many houses in danger
शमसाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पैलानी दक्षिण में गंगा नदी की तेज कटान से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लगातार तीन-चार दिनों से हो रही कटान के चलते कई मकान नदी की जद में आ गए हैं। ग्रामीण कभी भी बड़े नुकसान की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण किनारों का तेजी से कटान हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि नदी की धार कई मकानों के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुकी है। रईसा, नाजिम, रियाज, सेन लाल, साहिल, भूरा और इरफान समेत कई ग्रामीणों के मकान कटान की चपेट में हैं। ग्राम प्रधान जुबेर खान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कटान बढ़ रही हैं। इससे गांव में दहशत का माहौल है। ऐसी स्थिति रही तो ग्रामीणों को अपने मकान छोड़ने की नौबत आ सकती है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed