{"_id":"61d8883d2f137c42417a676b","slug":"pani-ki-killat-farrukhabad-news-knp674135414","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 1000 घरों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 1000 घरों में पेयजल संकट
विज्ञापन
गंगा नगर कालोनी के पास पाइप लाइन को ठीक करता श्रमिक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रसोई गैस की भूमिगत लाइन डालते वक्त गंगानगर के पास पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दो मोहल्लों के तकरीबन एक हजार घरों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। कार्यदायी संस्था देर शाम तक मरम्मत के लिए खोदाई का काम करती रही। फिलहाल पेयजल संकट बना हुआ है।
बता दें कि पाइप लाइन से रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए इन दिनों भूमिगत लाइनें बिछाई जा रही है। गुरुवार रात मोहल्ला गंगानगर के पास गैस लाइन डालते वक्त पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार सुबह सात बजे जब पेयजल आपूर्ति की गई तो क्षतिग्रस्त लाइन से पानी का फव्वारा छूटने लगा। इससे दुकानों में पानी भरने लगा। आनन-फानन आपूर्ति बंद कराई गई। इससे गंगानगर और रामलीला गड्ढा में करीब 1000 घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी।
इससे इलाकाई लोगों को काफी दिक्कतें हुई। शुक्रवार देर शाम तक पाइप लाइन का लीकेज भी नहीं मिल सका था। जिसके चलते मोहल्लों में पानी की दिक्कत बनीं रही। लोग इधर-उधर भटकते रहे। इलाकाई लोगों के मुताबिक गनीमत है कि सर्दी का मौसम है, कहीं भीषण गर्मी होती तो दिक्कत और भी अधिक हो सकती थी। वहीं नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को शीघ्र ही मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।