फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panchayat, Pradhan, action

Farrukhabad News: प्रधान ने सदस्य को बनाया पंचायत सहायक, नोटिस जारी

Tue, 25 Jul 2023 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Panchayat, Pradhan, action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। प्रधान ने ग्राम पंचायत सदस्य काे पंचायत सहायक पद पर नियम विरुद्ध तरीके से चयन कर लिया। जिलाधिकारी ने इस मामले में प्रधान को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौधा ग्राम पंचायत सदस्य रश्मि यादव का 30 अगस्त 2021 को पंचायत सहायक पद पर चयन किया था। नियम विरुद्ध चयन होने की 14 मार्च 2023 को शिकायत पर जांच हुई। मोहम्मदाबाद बीडीओ ने पंचायत सहायक के गलत चयन में प्रधान विवेक कुमार व ग्राम विकास अधिकारी राजीव गौतम को दोषी ठहराते हुए जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इस बीच पंचायत सहायक का मानदेय भी निकलता रहा। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट में कहा कि पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत सदस्य का पंचायत सहायक पद पर चयन हो ही नहीं सकता। इस मामले में सचिव राजीव गौतम को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रधान विवेक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें यदि 15 दिन के अंदर आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इससे गलत चयन में प्रधान का भी फंसना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed