{"_id":"60a551b88ebc3e29c3413a5a","slug":"panchayat-farrukhabad-news-knp6293242163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पंचायत सचिव को फटकार, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पंचायत सचिव को फटकार, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। तीन मई को मतगणना पूरी होने के बाद अभी तक कुछ पंचायत सचिवों ने निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों का विवरण जमा नहीं किया है। इस मामले में बुधवार को खंड विकास अधिकारी ने तीन न्याय पंचायत के सचिवों को फोन पर फटकार लगाई। स्पष्टीकरण भी मांगा है। सदस्यों का विवरण मिल पाने पर ही दो तिहाई सदस्य वाली ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा गठन की अधिसूचना हस्ताक्षर के लिए डीएम को भेजी जा सकेगी।
बुधवार को खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने मनरेगा कक्ष के कंप्यूटर पर अधिसूचना पत्र तैयार किए लेकिन कुछ पंचायत सचिव द्वारा अभी तक निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों का विवरण सहायक निर्वाचन अधिकारी से लेकर जमा नहीं किया गया है। इससे पत्र तैयार करने में पेेंच फंसा है। विवरण जमा न करने वाले जरारी, अमानाबाद व ताजपुर न्याय पंचायत के सचिवों को उन्होंने फोन पर फटकार लगाई।
कोविड के चलते मतगणना में भीड़ रोकने के लिए ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को मतगणना केंद्र पर नहीं जाने दिया गया था। इसके चलते कई जीते हुए सदस्यों को भी नहीं पता कि वह निर्वाचित हो गए है। बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि अधिकांश सदस्यों का विवरण उपलब्ध हो गया है। शेष के लिए भी प्रयास चल रहा है।