फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panchayat elections: program of electoral roll revision continues

पंचायत चुनाव: निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

Fri, 18 Sep 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: program of electoral roll revision continues
पंचायत चुनाव : निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी हो गया है। एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। मतदाता सूची में अपना नाम अंकित कराने को पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन भी किए जा सकते हैं। इसके बाद सर्वे कराया जाएगा। निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को किया जाएगा। इस कर्मचारियों और बीएलओ को कोविड-19 के नियमों का पालन भी करना होगा।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ( जिला निर्वाचन कार्यालय) अपर जिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव को निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया है। इसमें 30 सितंबर तक बीएलओ को कार्य क्षेत्र आवंटन, स्टेशनरी व अन्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करेंगे। मतदाता सूची में अपना नाम अंकित कराने को एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ 6 से 12 नवंबर तक आवेदनों की जांच करेंगे। तैयार नामावली को कंप्यूटरीकृत करने का कार्य 13 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 6 दिसंबर को किया जाएगा। 12 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां, 13 से 19 दिसंबर तक निस्तारण और नामावली की मूल सूची 20 से 28 दिसंबर तक तैयार की जाएगी।

29 दिसंबर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा। पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ को कोविड-19 के सभी नियमों का पालन भी करना होगा। कंटेनमेंट जोन में कर्मचारी नहीं जाएंगे। वहां पुनरीक्षण का कार्य कंटेनमेंट जोन समाप्त होने के बाद कराया जाएगा। अगर कोई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होता है तो उसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed