फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panchayat elections: 27404 duplicate voters removed

पंचायत चुनाव : 27404 डुप्लीकेट मतदाता हटे

Sat, 21 Mar 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 21 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 27404 duplicate voters removed
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव की तैयारी के चलते राज्य निर्वाचन आयोग से भेजी गई 445938 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इसमें 27404 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। इसके बावजूद एसआईआर अभियान में जिले की मतदाता सूची से पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 52623 मतदाता अधिक हैं। जबकि जिले की मतदाता सूची में नगर निकायों के भी वोटर शामिल हैं। इससे दोनों मतदाता सूची में करीब चार लाख मतदाताओं का अंतर है।
विज्ञापन



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से 11 लाख 87 हजार 212 अनंतिम मतदाता सूची आयोग भेजी गई। इसके आधार पर आयोग से चार लाख 45 हजार 938 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजकर सत्यापन कराने के आदेश दिए गए। इसका सत्यापन पूरा हो चुका है। इसमें 27404 मतदाता डुप्लीकेट पाए जाने से इनका नाम सूची से डिलीट कर दिया गया। इससे जिले की सभी 580 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में 11 लाख 59 हजार 808 मतदाता बचेंगे। वहीं एसआईआर अभियान में जिले की सभी 580 ग्राम पंचायत, सात नंबर पंचायत और दो नगरपालिका शामिल होने के बावजूद 11 लाख सात हजार 185 मतदाता ही शामिल रह सके। जो पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 52623 मतदाता कम हैं। इसके अलावा शहर की नगर पालिका में 2.12 लाख मतदाता, कायमगंज में 34 हजार मतदाता व सात नगर पंचायतों में एक लाख सहित सभी निकायों में करीब साढ़े तीन लाख मतदाता हैं। इससे पंचायत चुनाव और एसआईआर की मतदाता सूची में चार लाख से अधिक वोटरों का अंतर है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का 28 मार्च को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एसआईआर अभियान भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर चला। जबकि पंचायत चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के तहत होता है। फिर दोनों अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद दिखवा लिया जाएगा। आने वाली आपत्तियों का भी निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed