फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   panchayat chunav

कोरम के अभाव में 19 प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ

Wed, 16 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 16 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav

कायमगंज। विकास खंड की 87 ग्राम सभाओं में से 19 में कोरम पूरा न होने से प्रधान शपथ से वंचित रहेंगे। इनमें विकास खंड में निर्विरोध चुने गए मिस्तनी के प्रधान शिवम यादव भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सदस्य पदों के रिक्त रहने वाली ग्राम सभाओं में सुभानपुर में सदस्य पद के 13 पदों के सापेक्ष मात्र एक वार्ड से, न्यामतपुर ढिलावली के 11 पदों के सापेक्ष 3, अताईपुर कोहना के 13 वार्डों में से एक, कटरा रहमत खां के 15 वार्डों में से एक पर भी नामांकन नहीं किया गया। नीबलपुर में 11 में से  5, जिजपुरा में 13 में से 5, बहलोलपुर में 11 में से किसी पर नामांकन नहीं किया था।
विज्ञापन


सिनौली में 13 में से 3, धर्मपुर में 13 में से एक भी नहीं, लालपुर पट्टी में 11 में से 3, नरेैनामऊ में 15 में से एक, दीपपुर नगरिया में 11 में से 3, पथरामई में 9 में से एक भी नामांकन नहीं हुए।  मिस्तनी में 11 में से 4, जिनौल में 13 में से एक भी पद पर नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूदपुर सिनौड़ा में 11 सदस्य पदों में से किसी ने नामांकन नहीं किया। रौकरी में 13 में से 5, सिकंदरपुर अगू में 13 में से 5 तथा सिकंदरपुर खास में 11 में से मात्र 4 वार्डों के लिए ही सदस्यों का चयन हो सका है। ऐसी दशा में इन  ग्राम सभाओं से जीत कर आने वाले प्रधान कोरम पूरा न होने के  कारण शपथ नहीं ले सकेंगे।


बीडीओ विमला देवी ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रधानों के शपथ ग्रहण के बाद ही रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुरूप 20 दिसंबर को चयनित प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed