{"_id":"431907a3ab3b1905531dda941ec895e9","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दूसरे चरण में राजेपुर और शमसाबाद विकास खंड में मतदान होने हैं। इसके लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
राजेपुर विकास खंड व शमसाबाद विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 13 अक्तूबर को मतदान है। राजेपुर विकास खंड में 120 मतदान केंद्रों के 201 बूथों पर मतदान होगा, वहीं, शमसाबाद विकास खंड में 137 मतदान केंद्रों के 249 बूथों पर वोट डाले जाएंगेे। राजेपुर में मतदान के लिए गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कालेज से 201 और शमसाबाद में मतदान के लिए एवी इंटर कॉलेज से 249 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
राजेपुर विकास खंड को 34 सेक्टर व 6 जोन व शमसाबाद विकास खंड में 24 सेक्टर व 3 जोन हैं। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में राजेपुर विकास खंड में 93 और शमसाबाद विकास खंड में 97 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, राजेपुर विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 533 व शमसाबाद विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 543 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
अति संवेदनशील प्लस बूथों पर वीडियोग्राफी
फर्रुखाबाद। पहले चरण के मतदान में हिंसा को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इससे दूसरे चरण में खास सख्ती बरती जाएगी। दोनों विकास खंडों में कटरी इलाका होने से संवेदनशीलता ज्यादा है।
विज्ञापन
राजेपुर विकास खंड में 27 बूथ संवेदनशील और 45 बूथ अति संवेदनशील हैं। वहीं, शमसाबाद में 23 बूथ संवेदनशील, 28 बूथ अति संवेदनशील व 21 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस हैं। अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर मतदान के दौरान वीडियोग्राफी होगी। वीडियोग्राफी प्रभारी पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा ने बताया कि राजेपुर विकास खंड का कोई भी बूथ अतिसंवेदनशील प्लस नहीं है। इसके बावजूद यहां चार वीडियो कैमरा रहेंगे। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
कार्रवाई की चेतावनी पर भेजे वाहन
फर्रुखाबाद। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहन स्टेडियम में भेजने से वाहन स्वामी बचते रहे। कार्रवाई की चेतावनी पर वाहन भेजे। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को रविवार को वाहन मुहैया कराए जाने थे। इसके लिए वाहन अधिग्रहीत किए जा चुके हैं। वाहन स्वामियों को ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में वाहन पहुंचाने थे। यहीं से वाहनों का आवंटन किया जाना था। कई वाहन स्वामियों ने दोपहर तक वाहन स्टेडियम में नहीं भेजे। इससे आवंटन की समस्या बन गई। आवंटन में लगे कर्मचारियों ने वाहन स्वामियों को कई बार फोन पर हड़का। इसके बाद इन्होंने वाहन मुहैया कराए।
वार्ड पूछकर दिए जाएंगे मतपत्र
फर्रुखाबाद। पहले चरण के मतदान में हिंसा के बाद निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि मतदाताओं से वार्ड पूछने के बाद ही उन्हें मतपत्र दिए जाएं। अपर निर्वाचन आयुक्त जयप्रकाश सिंह की चिट्ठी के मुताबिक पहले चरण में दो या दो से अधिक निर्वाचन वार्ड वाले मतदान केंद्रों पर समस्याएं आई थी। ऐसे में मतदाताओं की संख्या के हिसाब से मतपत्रों की बंडलिंग कर ली जाए। मतदाताओं से वार्ड पूछने के बाद मतपत्र दिया जाए।