{"_id":"608e9e5f8ebc3eb92f03f450","slug":"panchayat-chunav-farrukhabad-news-knp626332634","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने चटकाई लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने चटकाई लाठियां
विज्ञापन
नवाबगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना नवाबगंज में भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां चटकानी पड़ी। उसके बाद भी मतगणना केंद्र के पास लोगों की भीड़ लगी रही। डीएम एसपी ने मतगणना केंद्र का जायजा लिया। एसओजी ने केंद्र के पास खड़ी गाड़ियों की तलाशी ली। इससे वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया।
ब्लाक के बबना रोड डिग्री कालेज मतगणना केंद्र पर रविवार की सुबह से ही प्रत्याशियों व एजेंटों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पुलिस ने बैरियर पर बिना पास के किसी को आगे जाने नहीं दिया। इस पर कई प्रत्याशियों की नोकझोंक भी हुई। मतगणना केंद्र के पास कर्मचारियों के ही वाहन जा सके। गेट पर प्रत्याशियों व एजेंटों की लंबी लाइन लगी हुई थी।
इसमें जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे राजेपुुर ब्लाक के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सपा नेता डॉ. सुबोध यादव भी खड़े रहे। चेकिंग के बाद उनको प्रवेश दिया गया। एसपी के आदेश पर एसओजी प्रभारी जे पी शर्मा ने सिपाहियों के साथ बाहर खड़ी गाड़ियों की तलाशी ली।