{"_id":"577e95014f1c1b6e697fc692","slug":"panchal-started-appearing-rebars-bridge-pier","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांचाल घाट पुल की दिखने लगी सरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचाल घाट पुल की दिखने लगी सरिया
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
दिखाई दे रही पांचाल घाट पुल की सरिया।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट स्थित बनाया गया गंगा नदी का पुल कमजोर हो गया है। पुल के नीचे प्लास्टर हटने से सरिया दिखने लगी है। ऐसे में आशंका है कि कभी भी किसी भी समय इस पुल से गुजरने वाले लोग व वाहन बड़ी घटना का शिकार हो सकते हैं।
जून 1971 में गंगा नदी पर बनाए गए पुल का लोकार्पण किया गया था। गंगा सेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश ने 750 मीटर लंबा पुल बनाया था। मौजूदा समय में जिस समय गंगा पूरी तरह से उफना रही है, उस समय पुल की सरिया पूरी तरह से दिखाई देने लगी है। इससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
इस संबंध में जब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार पचौरी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सरिया का खुलना खतरनाक है। इस संबंध में जेई को भेजकर जांच कराई जाएगी। मामले को गंभीर मानते हुए अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड ने आनन-फानन जेई को भेजकर जांच कराई। जांच करने गए जेई अजब सिंह यादव ने बताया कि सरिया खुल चुकी है।
विज्ञापन
इस संबंध में ब्रज कारपोरेशन को लिखा जाएगा। ब्रिज कारपोरेशन से विशेषज्ञ आकर इसका निरीक्षण करेंगे। अधिशासी अभियंता पचौरी ने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से ब्रज कारपोरेशन को सूचित कर रहे हैं। कुल मिलाकर जिस समय गंगा खतरे के निशान को छूने जा रही है, उस समय पुल क्षतिग्रस्त होना किसी बड़ी घटना को दावत दे सकता है।