फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Painter commits suicide by hanging due to altercation

Farrukhabad News: कहासुनी होने पर पेंटर ने फंदा लगा की आत्महत्या

Wed, 11 Oct 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Painter commits suicide by hanging due to altercation
फर्रुखाबाद। कहासुनी होने पर पेंटर ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। भाई को फंदे पर लटका देखकर युवक ने उसको उतारा। मां ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जांच करने गई पुलिस को मां व भाई के बयान विपरीत मिले। पुलिस ने भाई को पकड़कर थाने में बैठा लिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां निवासी रविंद्र राजपूत (26) भाई रामलखन के साथ पेंटिंग का काम करता था। उसकी दो वर्ष पहले जनपद हरदोई गांव लमकन निवासी लक्ष्मी से शादी हुई थी। उसके सात माह की एक बेटी है। पांच माह पहले लक्ष्मी मायके चली गई। तब से वहीं रह रही है। सोमवार को दोनों भाई पेंटिंग का काम कर घर वापस आ गए। मां कमला देवी खाना बनाने चली गई। रामलखन ने बीयर पी ली। रविंद्र व रामलखन के बीच ठेके पर पेंटिंग का काम लेने पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

रविंद्र मोबाइल पर बात करते हुए कमरे में चला गया। कुछ देर बाद रामलखन भाई को कमरे से बुलाने गया। कमरे के कुंडे में भाई रविंद्र को फंदे पर लटका पाया। रामलखन के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने रविंद्र को फंदे से नीचे उतारा और लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने मां कमला देवी व भाई से जानकारी की। दोनों ने विपरीत बयान दिए। इस पर पुलिस ने भाई रामलखन को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक रविंद्र की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed