फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Paddy procurement stalled on third day due to power failure

Farrukhabad News: बिजली गुल रहने से तीसरे दिन भी नहीं हुई धान की खरीद

Mon, 03 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement stalled on third day due to power failure
कायमगंज। मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर सोमवार को तीसरे दिन भी बिजली न रहने से धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी। सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसान खाली हाथ लौटे।
विज्ञापन




गांव सलमेपुर दूंदेमई निवासी किसान नरसिंह करीब 47 क्विंटल धान लेकर केंद्र पहुंचे थे, लेकिन अचरा रोड पर पोल शिफ्टिंग का कार्य चलने से सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली न आने से केंद्र पर लगे मोटर संचालित उपकरण नहीं चल सके, जिससे धान की सफाई और तौल दोनों ही संभव नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बिना बिजली के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं मक्का और बाजरा की सफाई की आवश्यकता न होने से केंद्र पर 105 क्विंटल बाजरा और 79 क्विंटल मक्का की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से मंडी में खरीद प्रभावित हो रही है और उन्हें बार-बार ट्रॉली लेकर लौटना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से वैकल्पिक बिजली व्यवस्था करने की मांग की है ताकि धान की तौल सुचारू रूप से हो सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed