फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Paddy has to be sold cheaply in the market, government procurement is from one

Farrukhabad News: बाजार में सस्ता बेचना पड़ रहा धान, सरकारी खरीद एक से

Thu, 23 Oct 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 23 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy has to be sold cheaply in the market, government procurement is from one
कमालगंज। इन दिनों बाजार में धान का कम मूल्य मिलने से किसान मायूस हैं। त्योहार पर रुपयों की जरूरत होेने से किसान बाजार में सस्ते में अपना धान बेच रहे हैं। जबकि धान की सरकारी खरीद में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन सरकारी खरीद एक नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि ब्लॉक में सरकारी खरीद केंद्र खुल जाए तो धान का अच्छा दाम मिल सकेगा। न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान के सरकारी खरीद रेट में इस बार सरकार ने बढ़ोतरी की है। सामान्य धान का सरकारी खरीद रेट 2300 से बढ़ाकर 2369 रुपये क्विंटल किया गया है।
विज्ञापन

ग्रेड-ए धान का 2320 से बढ़ाकर 2389 रुपये क्विंटल भाव किया गया। सरकारी खरीद एक नवंबर से शुरू होनी है, लेकिन खरीद शुरू होने की तिथि से पहले ही बाजार मंदी की गिरफ्त में है। सरकारी खरीद में जो मोटा धान लिया जाना है। वह मंडी के बाजार में 1750 रुपये क्विंटल है। यह मूल्य सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 600 रुपये क्विंटल कम है। इससे सरकारी खरीद से पहले धान बेचने वाले किसान मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी खरीद में लिए जाने वाले मोटे धान की किस्म उगाने वाले क्षेत्रीय किसान इस बात से चिंतित हैं कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार एक भी सरकारी क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। कमालगंज में क्रय केंद्र खोलने की मांग की जा रही है। आढ़ती संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय कमल का कहना है कि धान की सभी प्रकार की किस्मों के भाव बाहर की मंडियों में बुरी तरह टूटे हुए हैं। क्रय केंद्र समय से खुल जाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed