{"_id":"5ef8d2ef8ebc3e431204a5f6","slug":"pac-chased-villagers-to-see-road-construction-from-nauli-farrukhabad-news-knp568142371","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौली से सड़क निर्माण देखने के पहुंचे ग्रामीणों को पीएसी ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौली से सड़क निर्माण देखने के पहुंचे ग्रामीणों को पीएसी ने खदेड़ा
विज्ञापन
नौली से सड़क निर्माण देखने के पहुुंचे ग्रामीणों को पीएसी ने खदेड़ा
संकिसा। गांव नौली से जनपद एटा के गांव खरसुलिया चौराहे तक तोड़ी गई सड़क भाजपा सांसद के प्रयास से बननी शुरू हो गई है। एटा जिला प्रशासन ने पुलिस व पीएसी को साथ लेकर रविवार से सड़क पर मिट्टी डलवाने का काम शुरू करवा दिया है। नौली गांव के लोग वहां सड़क निर्माण देेखने पहुंचे तो पीएसी ने खदेड़ लिया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौली से सड़क जनपद एटा के थाना नयागांव के खरसुलिया चौराहे तक डामर रोड थी। अलीगंज विधायक के समर्थकों ने सड़क को तोड़ कर अपने खेतों में मिला लिया था। 24 जून को विधायक की मौजदूगी में नौली व खरसुलिया गांव के लोगों में फायरिंग हुई थी। इसमें चार लोग घायल हो गए थे।
इसी प्रकरण में शनिवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत नौली गांव पहुंचे और लोगों को सड़क फिर से बनवाने का भरोसा दिया। रविवार सुबह एसडीएम अलीगंज पुलिस व पीएसी को साथ लेकर टूटी सड़क पर मिट्टी डलवाने के लिए पहुंचे। तीन जेसीबी से मिट्टी डालने का काम चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
दोपहर में नौली गांव के काफी लोग सड़क का काम देखने के लिए पहुंचे तो पीएसी के जवानों ने उन्हें लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।
सपा नेताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी
संकिसा। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, मंदीप यादव, अरविंद यादव रविवार को नौली गांव में पहुंचे। ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक के इशारे पर पुलिस ने निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एटा जिला प्रशासन से झूठे मुकदमे को खत्म करने की मांग की। सपा नेताओं ने गांव वालों को भरोसा दिया कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।