{"_id":"6071ef0e8ebc3edbf0322ea9","slug":"oxygen-farrukhabad-news-knp6227594164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सिलिंडर खाली, रेडियंट वार्मर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सिलिंडर खाली, रेडियंट वार्मर खराब
विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी के वैक्सीनेशन रूम में स्टाफ नर्स से पूछताछ करते स्वास्थ्य निदेशक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने शनिवार सुबह सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें वार्ड के शौचालय में ताला व नवजात शिशु स्टरलाइजेशन इकाई में रेडिएंट वार्मर मशीन खराब मिली। प्रसव कक्ष में ऑक्सीजन सिलिंडर खाली मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बाद में चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राकेश दुबे सुबह 9.15 बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने प्रसूति केंद्र में बने नवजात शिशु स्टरलाइजेशन इकाई में रखीं मशीनों के बारे में एएनएम नीरज से जानकरी ली। रेडिएंट वार्मर मशीन में तापमान सेंसर खराब पाया गया। प्रसव कक्ष में पहुंचे तो वहां ऑक्सीजन सिलिंडर खाली थे। टीकाकरण कक्ष में एएनएम नीलम गौतम से पूछताछ की। ऑपरेशन थिएटर में वॉइस ऑपरेटर मशीन नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताई और ओटी के बाहर बने स्टरलाइजेशन रूम को दूसरे जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इससे आसानी से भाप बाहर निकल सके।
प्रथम तल पर बने कोरोना वैक्सीनेशन कक्ष में स्टाफ नर्स निशा से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। कर्मचारी केके से फीडिंग सत्यापन के बारे में पूछा। मोबाइल में नेटवर्क न आने की बात बताई गई। पुरुष वार्ड के पास बने शौचालय में ताला पड़े होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सोमेश अग्निहोत्री ने सफाई दी कि शौचालय चोक है। इसलिए ताला लगवा दिया। खिड़की से सीएचसी परिसर में पीछे की ओर बड़ी-बड़ी घास देख सफाई के निर्देश दिए। एक्सरे कक्ष में उन्हें बताया गया कि डिजिटल एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। दंत कक्ष में जानकारी दी गई कि त्वचा संबंधी बीमारियों की व्यवस्था नहीं है। आयुष्मान कार्ड कक्ष में सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने जानकारी दी कि 24 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो पाया है। उपस्थिति रजिस्टर में कर्मचारी रवि शंकर शाक्य व प्रांजल तिवारी के हस्ताक्षर नहीं थे।
विज्ञापन
बाद में महानिदेशक ने एमओआईसी, सीएमएस पुरुष व स्त्री, जिला सर्विलांस अधिकारी, एसीएमओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो सामान उपलब्ध है उसे स्टोर में रखने के बजाय उपयोग में लाया जाए। कोरोना टीकाकरण में और तेजी लाई जाए।
फर्रुखाबाद। समीक्षा बैठक के दौरान सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने कहा कि जिले में एक निश्चेतक व महिला डॉक्टर की कमी है। इस पर डीजी ने मांगपत्र देने को कहा। इसके साथ ही शासन को अवगत कराकर समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया। सीएमओ ने कहा कि 11 से 14 अप्रैल तक टीका महोत्सव मनाने का निर्देश मिला है। रविवार को सभी सेंटरों पर 5000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। (संवाद)