फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Oxygen cylinders will be available only on DM's permission

डीएम की अनुमति पर ही मिलेगा आक्सीजन सिलिंडर

Tue, 27 Apr 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinders will be available only on DM's permission
डीएम की अनुमति पर ही मिलेगा ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अब लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर जिलाधिकारी की अनुमति से ही उपलब्ध हो सकेंगे। डीलर से सीधे किसी को सिलिंडर नहीं मिलेंगे।
कोरोना मरीजों को अस्पताल में ऑक्सीजन सही से नहीं मिल पा रही है। सोमवार रात डीलरों तथा अस्पतालों में भी ऑक्सीजन समाप्त हो गई थी। वहीं ऑक्सीजन की कालाबाजारी की भी शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं।
औषधि निरीक्षक एके चौधरी ने बताया कि कोरोना मरीज भर्ती करने वाले एल-2 अस्पताल, लोहिया अस्पताल, सीएचसी के अलावा 14 निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर प्राथमिकता से दिए जाएंगे। ताकि जरूरतमंद संक्रमितों की जान बच सके।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में यदि किसी मरीज की हालत गंभीर होती है तो डीएम की अनुमति से सिलिंडर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि हमीरपुर प्लांट से जल्द ही 80 सिलिंडर और पहुंच जाएंगे। इससे जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेयर हाउस में रखवाए सिलिंडर
लाल गेट स्थित नेहा गैसेज के डीलर अशोक गुप्ता सुबह बरेली से लोडर में भरकर 61 छोटे व 23 बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर ला रहे थे। पांचालघाट पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने उन्हें रोक लिया और सीधे कलक्ट्रेट ले आए। औषधि निरीक्षक की देखरेख में ऑक्सीजन सिलिंडर निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में रखवाए गए। अब यहीं से प्रशासन की देखरेख में वितरण होगा। डीलर अशोक गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बरेेली से और ऑक्सीजन सिलिंडर लाने के लिए बुकिंग करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed