फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   over land dispute two fight and firing between two group

जमीन पर कब्जा के विवाद दो पक्षों में मारपीट फायरिंग

Mon, 28 Jun 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
over land dispute two fight and firing between two group
नवाबगंज। जमीन पर कब्जे के विवाद में मढ़िया गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी पर मेडिकल कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी जसराम का गांव के महावीर सिंह से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। सोमवार को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। गालीगलौज के बीच दोनों पक्षों में मारपीट होने
विज्ञापन

लगी। दोनों परिवारों के लोग भी आकर झगड़ा करने लगे। तभी फायरिंग शुरू हो गई । दोनों ओर से एक दर्जन राउंड फायर किए गए। इससे गांव के दहशत फैल गई। मारपीट व फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जसराम की ओर से घायल वीर सिंह, उदयवीर, आनंद, रीता तथा महावीर पक्ष से घायल हरिओम को थाने
विज्ञापन
विज्ञापन

ले आई। हरिओम ने पैर में गोली लगने का आरोप लगाया है। मीरा देवी ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट व तमंचों से फायरिंग करने की तहरीर दी। दूसरी ओर से वीर सिंह ने मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले ली और जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed